पुलिस की नाक के नीचे तय समय सीमा से पहले ही खुल रहा देशी शराब का ठेका, क्वार्टर तो मिल जायेगा, 70 का नहीं 90 रूपए का मिलेगा
मेरठ: कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच शहर में अभी लॉकडाउन लगा हुआ है लेकिन इस पाबंदी के बीच में भी शहर में शराब की दुकानों को खोलने का निर्देश दिया गया है। मेरठ जिले में सभी शराब और बीयर की दुकानें खोलने का निर्देश दे दिया गया है। आदेश के अनुसार, जिले में सुबह 10 बजे शराब, बीयर की दुकानें खुलेंगी। शासन के आदेश को अपने पैरो तले रोंदते हुए माधव पुरम क्षेत्र में एक देशी शराब का ठेका सुबह ही खुल जाता है बात सिर्फ यही तक ही सीमित नहीं होती ठेका संचालक मौके का फायदा उठाते हुए 70 रूपए वाले क्वार्टर को 90 रूपए में ब्लैक से बेच रहे है बताते चले ये ठेका माधव पुरम पुलिस चौकी से मात्र 500 सौ मीटर की दूरी पर मौजूद है। ऐसे में देखने वाली बात ये है कि अब आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन इस पर कितनी गहनता से कार्यवाही करते है।

