सपा नेता पवन गुर्जर का कहना है निजी अस्पताल लूट का अड्डा बन चुके है
आज सपा नेता पवन गुर्जर ने निजी अस्पतालों में मची लूट के ख़िलाफ़ ज़िलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर कार्यवाही की माँग की ज़िलाधिकारी महोदय की ग़ैर मौजूदगी में सिटी मैजिस्ट्रेट साहब को ज्ञापन दिया ।सपा नेता पवन गुर्जर का कहना है निजी अस्पताल लूट का अड्डा बन चुके है ।जो लोगों का इलाज करने की जगह उनके घर ज़ेवर आदि लूटने का काम कर रहे है ।सपा नेता ने माँग की है कि क़ोरोना संक्रमित मरीज़ों का इलाज के खर्च की जिम्मेदारी मौजूदा प्रदेश सरकार लें ।जनता की जान बचाना सरकार की पहली ज़िम्मेदारी है ।जिसमें सरकार पूरी तरह से फैल हो गई है ।निशान्त भड़ाना ,नितिन कुंडा ,अमजद ,सुमित खलनायक ,राहुल ,गौतम ,फ़रदीन ,अनुराग ,हर्ष शाहरुख़ आदि लोग उपस्थित रहे ।
