युवाओं के भविष्य को देखते हुए पहले वैक्सीनेशन फिर हो परीक्षा:शाहवेज प्रधान
कोरोना संक्रमण की बीच परीक्षाओं को लेकर शासन में असमंजस की स्थिति बनी हुई है भले ही शासन द्वारा प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं को लेकर अधिकारिक रूप से प्रमोट करने की कोई घोषणा ना की हो लेकिन छात्रों को गत वर्ष के भांति प्रमोट करने की तैयारी शुरू हो गई है इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पहले टीका फिर परीक्षा के ट्वीट ने एक बार फिर से राजनीतिक को गरमा दिया है सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर पर जहां छात्र पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ट्वीट को सही बताकर युवाओं के टीका लगाने की बात का समर्थन कर रहे हैं वही सत्ता पक्ष की युवा टीम अखिलेश यादव के पूर्व में किए गए भाजपा वैक्सीन को लेकर अखिलेश यादव को घेरने में लगी हुई हालांकि छात्रों की सुरक्षा के लिए सभी तेजी से वैक्सीनेशन की मांग कर रहे हैं समाजवादी पार्टी के युवा नेता नंबरदार शाहवेज प्रधान का कहना है की सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने युवाओं की चिंता करते हुए पहले टीका फिर परीक्षा के लिए सराहनीय ट्वीट क्या है सपा ही नहीं हर वर्ग की पार्टी को इस मुहिम में साथ देना चाहिए क्योंकि जिस तरह से कोरोना संक्रमण चल रहा है उसमें सभी युवा सुरक्षित रहें इसके लिए वैक्सीनेशन अभियान जारी है
