मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत व स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष्य में
आज दिनांक 13-08-2023 को इस विद्यालय ' चावली देवी आर्य कन्या इण्टर कॉलिज, ब्रह्मपुरी मेरठ में " मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत व स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष्य में
रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारम्भ विद्यालय प्रागंण से प्रात: 9:00 बजे हुआ जिसमें विद्यालय सभी छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर मास्टर कालोनी, गौतम नगर व इन्द्रानगर से होते हुए वापस विद्यालय पहुँची । इस अवसर पर छात्राओं को तिरंगा भी वितरित किया गया | इसके उपरान्त विद्यालय प्रागंण में पौधारोपण का कार्यक्रम भी किया गया। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय की समस्त अध्यापिकाएँ, प्रधानाचार्या व कर्मचारी वर्ग उपस्थित रहा | अन्त में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ० नीलम जी छात्राओं को सम्बोधित करते हुए आजादी का महत्व बताया तथा हर घर तिरंगा लगाने का आहवान करते हुए राष्ट्र रक्षा की शपथ दिलाई। आपसे प्रार्थना है कि आप यह विज्ञप्ति हमारे प्रिय समाचार पत्र में निःशुल्क प्रकाशित करने की कृपा करें | धन्यवाद ।


