दिल्ली की छात्रा ने अदालत में दो घंटे बयां किया दर्द


 BA बीए फाइनल की छात्रा के सोमवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच 164 के बयान दर्ज कराए गए। छात्रा ने पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे दानिश अखलाक के खिलाफ दर्ज कराए दुष्कर्म के मुकदमे में 161 के बयानों का समर्थन किया। दो घंटे तक चले बयानों में छात्रा ने होटल क्रोम में हुई दरिंदगी बयां की। बयान के बाद सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह ने छात्रा को पुलिस सुरक्षा में घर भिजवाया।छात्रा ने एसएसपी मेरठ से शिकायत थी मामले की शिकायत के बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के आदेश पर 26 अगस्त को परतापुर थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की। 27 अगस्त को पुलिस ने दानिश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया सोमवार 28 अगस्त 2023 को सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह कड़ी सुरक्षा में छात्रा को लेकर कोर्ट पहुंचीं। वहा छात्रा ने दो घंटे तक सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट नंबर-7 कामाक्षी सागर की कोर्ट में बयान दर्ज कराए। वहीं, पुलिस को कोर्ट से छात्रा के बयान की प्रति मिल गई है। छात्रा के बयानों में कहा गया है कि होटल में 22 अगस्त को उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस मामले में पुलिस ने दानिश अखलाक को तो गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है कि लेकिन जिस तरह से बिना आइडी होटल में कमरा दिया गया। सीसीटीवी फुटेज डिलीट की गई, उस मामले में पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। दुष्कर्म के मामले में ये दोनों सुबूत अहम थे।इन्हें गायब करने का मतलब साफ है कि दानिश को बचाने की कोशिश की गई। वहीं, सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह का कहना है कि होटल प्रबंधन को इस संबंध में नोटिस जारी किया जा चुका है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतने बड़े होटल में बिना आईडी कमरा कैसे दे दिया गया। साफ है कि होटल प्रबंधन की पूरे मामले में मिलीभगत थी। ऐसा नहीं होता तो सीसीटीवी की फुटेज डिलीट नहीं होती और बिना आईडी के कमरा नहीं दिया जाता। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संकल्प के साथ काम करने वाले मुख्यमंत्री योगी के कार्यकाल में लव जेहाद के कानून के बाद भी यदि पुलिस लापरवाही करती है तो यह चिंताजनक होगा। दोषी के खिलाफ उचित धाराओं में कार्रवाई की जाए। पुलिस सारे साक्ष्य जुटाकर मजबूत चार्जशीट दाखिल करे। पुलिस पीड़ितों के प्रति नरम लहजा अपनाए और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, सदस्य राज्यसभा 

सराय एक्ट में स्पष्ट है कि रजिस्टर में एंट्री की जाएगी। बिना आईडी के कमरा नहीं दिया जाएगा। दोनों ही नियमों का पालन नहीं किया गया है। सीसीटीवी फुटेज भी दो ही दिन की मिली है। इसका मतलब साफ है कि पहले भी नियमों का पालन नहीं हो रहा था। इससे पहले भी होटल में लड़कियों को बिना आईडी के कमरा दिए जाने की शिकायत मिली है। नोटिस जारी कर दिया गया है, दो दिन में जवाब नहीं आने पर कार्रवाई की जाएगी। – शुचिता सिंह, सीओ ब्रह्मपुरी 

Popular posts from this blog

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।