मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय मेरठ में "आजादी का अमृत महोत्सव" के अंतर्गत प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अंजू सिंह के दिशा-निर्देशन में महाविद्यालय में 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' का आयोजन किया गया



 आज दिनांक 14 अगस्त 2023 को शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय मेरठ में "आजादी का अमृत महोत्सव" के अंतर्गत प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अंजू सिंह के दिशा-निर्देशन में महाविद्यालय में 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मौन श्रद्धांजलि सभा, डाक्यूमेंट्री प्रदर्शन, तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम क्रमशः आयोजित किया गया। सर्वप्रथम प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अंजू सिंह के ऊर्जावान नेतृत्व में महाविद्यालय परिवार के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के द्वारा 1947 की विभाजन विभीषिका में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौन श्रद्धांजलि सभा के उपरांत विभाजन विभीषिका केंद्रित डाक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन महाविद्यालय के पी जी सभागार में किया गया। इसके उपरांत डॉ. अनीता ने कहा कि विभाजन विभीषिका का कारण व्यक्तिगत कुत्सित स्वार्थ था जिसने लाखों लोगों को भयानक त्रासदी झेलने के लिए मजबूर कर दिया। आज आवश्यकता इस बात की है कि हम विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर यह संकल्प लें कि हम कभी भी व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए मानवता को उत्पीड़ित नहीं होने देंगे। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्या महोदया ने इस बात पर जोर दिया कि यह दिवस हमें यह सीखने का अवसर देता है कि हम अपने क्षुद्र स्वार्थों को विकसित न होने दें अन्यथा एक भयानक त्रासदी झेलने के लिए राष्ट्र को विवश होना पड़ता है। दूसरा, यह दिवस हमें यह भी अवसर देता है कि हम आजादी की कीमत को भी महसूस कर सकें। कार्यक्रम का आयोजन और संचालन डॉ. अनीता गोस्वामी ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।विभाजन की विभीषिका पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें विभाजन की विभीषिका के मर्म को दर्शाने तथा उसका अनुभव कराने का प्रयास विभिन्न चित्रों के प्रदर्शन द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में नोडल अधिकारी प्रोफेसर अनीता गोस्वामी, सह नोडल अधिकारी डॉक्टर शबीना परवीन व डॉक्टर राजकुमार सिंह तथा महाविद्यालय परिवार के अन्य सदस्य डा अनुजा गर्ग, डा सुधा रानी सिंह, डा गीता चौधरी, डा मोनिका चौधरी, डॉ उषा साहनी,डॉ रोशन लाल, डॉ भारती शर्मा ,डॉ नीता सक्सेना, डॉक्टर रंजन कुमार तथा डॉ राजीव कुमार उपस्थित रहे।

तत्पश्चात इसी क्रम में एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जो महाविद्यालय प्रांगण से शुरू होकर क्षेत्रीय कार्यालय तक तथा माधवपुरम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से होती हुई महाविद्यालय प्रांगण को लौटी। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रोफ़ेसर डॉक्टर ज्ञान प्रकाश वर्मा जी ने छात्राओं को भारत की आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने को उल्लास से मनाने हेतु प्रेरित किया और तिरंगा यात्रा में शामिल छात्राओं तथा शिक्षिकाओं का उत्साहवर्धन किया तिरंगा यात्रा में आजादी का अमृत महोत्सव टीम के सभी सदस्य, क्रांति रेंजर्स टीम,एनएसएस की प्रथम तथा द्वितीय इकाई के सदस्य तथा महाविद्यालय परिवार के अन्य सभी सदस्यों ने सहभागिता की।

Popular posts from this blog

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।