दिनांक 08.11.2023 बुधवार को जी. बी. पंत हॉस्पिटल C&D यूनियन 3103 (रजिस्टर्ड) की चुनाव प्रक्रिया में अस्पताल के समस्त कर्मचारियों ने अपना वोट देकर विकास सारस्वत और रविंद्र कुमार को भारी बहुमत से विजयी बनाया।

 दिनांक 08.11.2023 बुधवार को जी. बी. पंत हॉस्पिटल C&D यूनियन 3103 (रजिस्टर्ड) की चुनाव प्रक्रिया में अस्पताल के समस्त कर्मचारियों ने अपना वोट देकर विकास सारस्वत और रविंद्र कुमार को भारी बहुमत से विजयी बनाया।




इस चुनाव में ग्रुप सी-डी के 466 कर्मचारियों ने मतदान किया। चुनाव अधिकारी फिरोज खान द्वारा *विकास सारस्वत* को *अध्यक्ष* , और *रविन्द्र कुमार* को *महासचिव* पद के लिए विजयी घोषित किया गया। कार्यकारिणी में घोषित सदस्य *उपाध्यक्ष पद* पर दिनेश कुमार, मुकेश कुमार, धरमजीत, निरंकार सिंह, महेंद्र कुमार तथा *सह सचिव* पद पर आशीष डोगरा, लोकेश कुमार, प्रदीप पाल, आदिल हुसैन, धर्मेन्द्र कुमार, और *कोषाध्यक्ष पद* पर जीवन सिंह नेगी, *प्रचार सचिव* पद पर मनोज कुमार और रविंद्र कुमार को *कार्यालय सचिव* चुना गया ।

चुनाव अधिकारी की घोषणा के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री विकास सारस्वत ने अपनी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं कर्मचारियों की हर समस्या को ध्यान से सुनने, उसे यूनियन के समक्ष निवारण हेतू लाने और उस पर सकारात्मक हल निकालने के लिए अपनी टीम के साथ एकजुट होकर समाधान करने के लिए कटिबद्ध रहूंगा और कर्मचारियों के रुके हुए कामों को जल्द पूरा कराऊंगा।

 *NPHA दिल्ली के अध्यक्ष विजय कुमार जी* ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए कहा कि आज सरकार /प्रशासन यूनियनों को खत्म करने के नए-नए तरीके अपना रहा है। सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों जैसे आउटसोर्सिंग, निजीकरण, पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) के नाम पर कर्मचारियों की छंटनी जैसी नीतियों के खिलाफ जुझारू यूनियन और कर्मचारियों का एकजुट होना बहुत जरूरी है। रिक्त पड़े पदों को भरा नहीं जा रहा है, कर्मचारियो की भर्ती नहीं हो रही है जिसके कारण काम का बोझ बढ़ रहा है। सभी कर्मचारी यूनियनों को सरकार और प्रशासन की नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर, रणनीति बनाकर उनका सामना करते हुए आंदोलन की राह पर चलना होगा। विजय कुमार ने यूनियन को आश्वासन दिया कि NPHA दिल्ली का अध्यक्ष होने के नाते, मैं हर समय आपके साथ हूं और मुझे भरोसा है कि जी बी पंत हॉस्पिटल (C&D) 3103 यूनियन आने वाले समय में अग्रणी भूमिका में रहेगी। इसके अलावा नेशनल पब्लिक हेल्थ एलाइंस (NPHA) के दिल्ली प्रदेश महासचिव भारत वीर और ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (एआईयूटीयूसी) के प्रदेश अध्यक्ष श्री हरीश त्यागी जी, तथा जीबी पंत हॉस्पिटल पैरामेडिकल टेक्निकल एम्प्लॉयज यूनियन के अध्यक्ष आर.एस. राणा, महासचिव सुशील कुमार एवं लोकनायक कर्मचारी यूनियन 717 के अध्यक्ष संजय डीलोर और महासचिव सुधीर कुमार, लोकनायक पैरामेडिकल टेक्निकल यूनियन की अध्यक्षा सुजाता मखीजा एवं 

जी.बी.पंत.कर्मचारी यूनियन के पूर्व अध्यक्ष रहे देवेंद्र सिंह, भगत सिंह, हरनारायण, पूर्व महासचिव पवन वर्मा, एमएलटीएफ के अध्यक्ष किशोर राणा, दिल्ली संघर्ष समिति के महासचिव रघुबिन्दर उर्फ निक्की ने भी बधाई संदेश देते हुए साथ देने का आश्वासन दिया।

  



Popular posts from this blog

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।