_उत्तर प्रदेश नोएडा से खबर सामने आई है। मामला है दुष्कर्म का। (12) साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाने वाले झोला छाप डॉक्टर को (नोएडा पुलिस) ने मुठभेड़ में ठोका.दोनों पैरो में लगी गोलियां.(12) घंटे के अंदर ही खंडहर से की गिरफ्तारी
उ
त्तर प्रदेश :नोएडा के सेक्टर (8) स्थित झुग्गी बस्ती में (12) वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी डॉ. शहज़ाद को पुलिस ने (12) घंटे के अंदर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी डॉक्टर पुलिस से बचने के लिए पार्क में बने एक खंडहर में छिपा बैठा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी डॉक्टर शहजाद दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। क्या है पूरा मामला_
*नोएडा के फेस वन थाना क्षेत्र के सेक्टर-8 में एक 12 साल की मासूम अपने परिवार के साथ रहती है। गुरुवार दोपहर वह घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले झोला छाप डॉक्टर शहजाद ने उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद बच्ची खून से लतपथ थी। यह देखकर परिजन घबरा गए। बच्ची से मामले की जानकारी होने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना फेज वन की पुलिस बच्ची को अस्पताल ले गई। बच्ची की हालत खराब बताई जा रही है। घटना गुरुवार की दोपहर एक बजे के आसपास की थी। पार्क में छिपा बैठा था आरोपी*
_डीसीपी मुख्यालय विशाल पांडेय के अनुसार, इस घटना के बाद फेस वन थाना पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें बनाई गईं। शुक्रवार तड़के पुलिस को सूचना मिली की आरोपी नोएडा के सेक्टर-10 स्थित एक पार्क में बने खंडहर में छुपकर बैठा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पार्क में बने खंडहर को घेर लिया। इस दौरान पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया, तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी दोनों पैरों में गोली लगी लगने से आरोपी घायल हो गया। इसके बाद पुलिस टीम से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।_
*बिहार का रहने वाला है आरोपी पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी डॉक्टर शहजाद मूल रूप से चिलहां, थाना बहेड़ी, जिला दरभंगा, बिहार बिहार का रहने वाला है। वह नोएडा के सेक्टर-8 में रहता है। आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस टीम को आरोपी के पास से एक तमंचा, 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।*
