पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 महोदय निर्देशानुसार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, युवा कार्यक्रम विभाग, के द्वारा प्रदेशों के पुलिस विभाग के साथ 30 दिवस का
पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 महोदय निर्देशानुसार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, युवा कार्यक्रम विभाग, के द्वारा प्रदेशों के पुलिस विभाग के साथ 30 दिवस का STUDENT POLICE EXPERIENTIAL LEARNING PROGRAMME (SPEL) कार्यक्रम चलाये जानें हेतु निर्देशित किया गया है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मन्त्रालय, युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा पुलिस विभाग के साथ चलाये जा रहे 30 दिवस केSTUDENT POLICE EXPERIENTIAL LEARNING PROGRAMME (SPEL) कार्यक्रम के अन्तर्गत एन.एस.एस. के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुये जनपद के विभिन्न कालेजों के 50 छात्र/छात्राओं को चिन्हित करते हुये नगर/देहात क्षेत्र के 09 थानो पर नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुये थानों को आबंटित छात्रों का प्रशिक्षण दिनांक 06.11.2023 से प्रारम्भ कराया गया, जिसमें छात्रो को एस0ओ0पी0 में दिये गये निर्देशो के अनुसार प्रतिदिन 04 घण्टे का पुलिस का व्यवहारिक ज्ञान का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक यातायात मेरठ/नोडल अधिकारी *(SPEL)* के निर्देशन में किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में जनपद स्तर पर कार्य करते हुये प्रभारी थाना ए0एच0टी0यू को नामित किया गया है। जनपद मेरठ में 09 थाने चिन्हित किए गए हैं जिसमें जनपद मेरठ के NSS नोडल अधिकारी द्वारा 50 स्टूडेंट नामित हुए हैं जो 09 थानों में SPEL प्रोग्राम हेतु पहुंचे हैं।

