विधिक सेवा दिवस के अवसर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मुख्यालय, तहसील, ब्लॉक, विद्यालयों एंव विधि महाविद्यालयों के स्तर पर छात्र-छात्राओं के सहयोग से किया गया विधिक साक्षरता शिविर एंव जारूकता रैली का आयोजन

 जि





ला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आशा बहुओं एवं आंगनबाडी कार्यकत्रियों के सहयोग से सम्पूर्ण जनपद में दूरदस्थ ग्रामीण अचलो में आमजन को जागरूक किये जाने हेतु उनके विधिक अधिकारो एंव सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में कराया गया अवगत


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों को जागरूक किये जाने हेतु किया गया विधिक साक्षरता एंव जारूकता कार्यक्रम का आयोजन 


          


अपर जिला न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिराम ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के पत्र के द्वारा विधिक सेवा दिवस के सफल आयोजन हेतु माननीय मुख्य न्यायाधिपति, इलाहाबाद उच्च न्यायालय / मुख्य संरक्षक, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निम्नलिखित रूप रेखा के अनुसार दिनांक 09 नवम्बर 2023 को कार्यक्रम आयोजित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है.-


1.समस्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों द्वारा मुख्यालय, तहसील, ब्लॉक, विद्यालयों एवं विधि महाविद्यालयों के स्तर पर विधिक जागरूकता एंव साक्षरता शिविरो का आयोजन किया जायें। इस कार्यक्रम में पराविधिक स्वयं सेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वय सेवी संगठनो आदि के माध्यम से आमजन को उनके अधिकारो के प्रति जागरूक किया जायें।


2.जनपद के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, महिला एंव बाल विकास विभाग के उच्चाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए आशा

बहुओं एंव आंगनबाडी कार्यकत्रियों के सहयोग से सम्पूर्ण जनपद में दूरदस्थ ग्रामीण अंचलों में प्रत्येक व्यक्ति को उनके विधिक अधिकारों एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जायें। प्रत्येक आशा बहू और आंगनबाडी कार्यकर्त्री अपने-अपने पदेन स्थानीय कार्यक्षेत्र में ही प्रचार- प्रसार करेंगी। इस कार्य में पराविधिक स्वयं सेवकों को भी सहयोग हेतु नियुक्त किया जायें। 


3.राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्धारित मानको के आधार पर अपने-अपने पैनलों में से एक-एक श्रेष्ठ पैनल अधिवक्ता, सामुदायिक छात्र- कारागार श्रेणी में से एक-एक श्रेष्ठ पराविधिक स्वयं सेवक तथा कॉलेज व स्कूल स्तर पर श्रेष्ठ लीगल एड क्लीनिक का चयन किया जायें तथा उन्हें सम्मानित किया जायें।


4.जनपद, तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर रैलियां आयोजित की जायें, जिसमें छात्र-छात्राओं, अध्यापको प्रधानाध्यापको का सहयोग लिया जायें और इस हेतु जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी से समन्वय स्थापित कर सफल आयोजन

सुनिश्चित किया जायें। 


5.जनपद के सहज दृश्य एंव भीड-भाड़ वाले स्थानो पर विधिक सेवा कार्यक्रम, विभिन्न कानूनों, जन कल्याणकारी योजनाओं आदि से सम्बन्धित जानकारियों के पोस्टर / बैनर लगायें जायें।


उपरोक्त विषयक का अनुपालन किये जाने हेतु आज विधिक सेवा दिवस के अवसर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ द्वारा मुख्यालय, तहसील, ब्लॉक, विद्यालयों एंव विधि महाविद्यालयों के स्तर पर छात्र-छात्राओं के सहयोग से विधिक साक्षरता शिविर एंव जारूकता रैली का आयोजन किया गया है। उक्त के अतिरिक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ द्वारा आशा बहुओं एवं आंगनबाडी कार्यकत्रियों के सहयोग से सम्पूर्ण जनपद में दूरदस्थ ग्रामीण अचलो में आमजन को जागरूक किये जाने हेतु उनके विधिक अधिकारो एंव सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया है। साथ ही साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ द्वारा जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों को जागरूक किये जाने हेतु जिला कारागार, मेरठ में विधिक साक्षरता एंव जारूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें उपस्थित बन्दियों को उनके विधिक अधिकारों के बारे में अवगत कराया गया तथा सहज दृश्य एंव भीड-भाड़ वाले स्थानो पर आशा बहुओं एंव आंगनबाडी कार्यत्रियों के सहयोग से आम जन के मध्य पोस्टर / पम्पलेट आदि का वितरण किया गया।

Popular posts from this blog

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।