स्वतंत्र पत्रकार समिति की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन
रविवार के दिन स्वतंत्र पत्रकार समिति रजिस्टर्ड की एक बैठक का आयोजन नवीन गल्ला मंडी स्थित स्वतंत्र पत्रकार समिति के कार्यालय में किया गया। इस मौके पर पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए समिति की नई कार्यकारिणी का गठन प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अभिषेक सक्सेना व महामंत्री रमन दीक्षित की संस्तुति पर किया गया। उपस्थित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने सर्वसम्मति से राजू गुप्ता को जिलाध्यक्ष, मनोज सक्सेना को वरिष्ठ महामंत्री, कपिल कश्यप को महामंत्री, सुरेश विश्वकर्मा को मीडिया प्रभारी बनाया तथा जनपद एवं अन्य ब्लाकों की कार्यकारिणी के गठन हेतु जिलाध्यक्ष को अधिकृत किया गया। इस मौके पर भगवती प्रसाद सोनी, नितिन नामदेव, बिहारी लाल गाडगे, नारायण सिंह, कमलेश द्विवेदी, रोहित चौबे, पंकज द्विवेदी, कबरई तहसील अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, हेमंत कुमार, राजकुमार राजा, सत्यम तिवारी, प्रदीप भदोरिया, मुकेश नायक, जतन सिंह, देवीदीन, रामकुमार आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

