पुलिस ने लापता बच्चे को उसके माता-पिता से मिलवाया दिल्ली से बरामद किया 8 साल का बच्चा
मेरठ ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने 1 बच्चे जिसका नाम ( कान्हा पुत्र रामवीर ) पता माधवपुरम गुर्जरों के मंदिर के पास ,को बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया। बच्चे ने बताया कि बीते 3 अगस्त अपने घर से बिना बताएं अपने भाई से मिलने दिल्ली चला गया था उसके परिजनों ने ब्रह्मपुरी थाना जाकर लापता की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, SHO राजीव कुमार की देखरेख में पुलिस टीम को बच्चे को
तलाशने का जिम्मा सौंपा गया। बच्चे के परिवार वालों से पूछताछ करने पर उनके रिश्तेदारों के बारे में जानकारी ली। एक-एक कर उनके फोन पर बात कर बच्चा के बारे में पूछताछ की गई। बच्चे को काफी तलाशने के बाद दिल्ली से,बच्चे को आज 22.8.2024 को सकुशल ब्रह्मपुरी पुलिस ने बरामद कर लिया और उसके परिजनों को सौंप दिया
