मेरठ से गाजियाबाद तक नमो भारत ट्रेन शुरू:
मेरठ के लोगों का इंतजार आज खत्म हो गया। रैपिड रेल यानी नमो भारत ट्रेन आज दोपहर 2 बजे मेरठ साउथ से गाजियाबाद के लिए रवाना की गई। मेरठ साउथ स्टेशन (भूड़ बराल) से गाजियाबाद में साहिबाबाद तक 42 किलोमीटर का सफर भास्कर रिपोर्टर ने भी तय किया। ये दूरी सिर्फ 32 मिनट में पूरी हुई। ट्रेन 155 की स्पीड में दौड़ी। आज NCRTC की ओर से इस शुरुआत की कोई उद्घाटन सेरेमनी नहीं रखी गई।
मेरठ के अंदर मेट्रो, आउटर में चलेगी नमो भारत ट्रेन ये ट्रेन मेरठ साउथ, मोदीनगर नॉर्थ, मोदीनगर साउथ, मुरादनगर, दुहाई डिपो, दुहाई, गुलधर, गाजियाबाद होते हुए साहिबाबाद स्टेशन पहुंची। फिलहाल इस ट्रेन का फायदा मेरठ के टीपीनगर, परतापुर इलाके में रहने वाले लोगों को खासकर मिलेगा। वे गांव भूड़ बराल पर पहुंचकर मेरठ साउथ स्टेशन से नमो भारत ट्रेन पकड़ सकते हैं और गाजियाबाद में साहिबाबाद स्टेशन पर पहुंच सकते हैं।साहिबाबाद स्टेशन के नजदीक ही वैशाली मेट्रो स्टेशन हैं। यहां से लोग मेट्रो में बैठकर दिल्ली में कहीं भी जा सकते हैं। मेरठ का साउथ स्टेशन शहर का आउटर पॉइंट है। मेरठ शहर के अंदर मेट्रो ट्रेनें चलाई जाएंगी। वो मेरठ साउथ स्टेशन पर आकर नमो भारत ट्रेनों से कनेक्ट हो जाएंगी
।
.jpeg)
