CM के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, बाल-बाल बचे
के
रल के CM पिनराई विजयन का सोमवार को एक्सीडेंट हो गया। CM कोट्टायम से तिरुवनंतपुरम लौट रहे थे। शाम करीब 5.45 बजे CM के काफिले के आगे चल रही कार के सामने अचनाक एक स्कूटी सवार महिला आ गई। जिसके बाद काफिले की सभी गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे के बाद सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति का जायजा लिया। हालांकि, एक्सीडेंट से किसी को भी चोट नहीं आई है।
