झोलाछाप डॉक्टर ने की 12 साल की किशोरी के साथ करतूत की कोशिश
मेरठ में एक झोलाछाप डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाने के बहाने किशोरी के कपड़े उतार कर उसके साथ रेप करने की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर उसके परिवार और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। जिन्होंने जमकर हंगामा करते हुए आरोपी झोलाछाप डॉक्टर को पकड़कर जमकर उसकी पिटाई की उसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है रेलवे रोड थाना क्षेत्र में एक 12 साल की किशोरी पड़ोस में ही स्थित एक झोलाछाप डॉक्टर सलीम की दुकान पर दवा लेने के लिए पहुंची थी। इस दौरान झोलाछाप डॉक्टर की दुकान में उसका भाई जावेद मरीजों को दवाई दे रहा था। तभी आरोपी झोलाछाप डॉक्टर किशोरी को एक कमरे में ले गया और इंजेक्शन लगाने के बहाने उसके कपड़े उतारने की कोशिश करने लगा किशोरी के विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। जिसके बाद किशोरी ने शोर मचा दिया। जिसके बाद किशोरी के परिवार वाले और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई करने के बाद हंगामा करते हुए मामले की जानकारी पुलिस को दी।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। रेलवे रोड थाना पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए किशोरी को उपचार के लिए भेज दिया रेलवे रोड थाना प्रभारी का कहना है कि झोलाछाप डॉक्टर के भाई ने एक किशोरी के साथ रेप करने की कोशिश की जानकारी मिली थी।
.jpeg)