दोस्त ने की दोस्त की हत्या शराब न लाने पर
मेरठ शराब न लाने पर दोस्त ने युवक की हत्या कर दी। दोनों बैठकर शराब पी रहे थे। तभी शराब खत्म हो गई। दोस्त ने युवक से कहा- जाओ और लेकर आओ। उसने मना कर दिया। इस बात पर वो इतना गुस्सा गया। उसको पीटने लगा। पास रखे ईंट से सिर पर हमला कर दिया। तब तक मारता रहा, जब तक वो मर नहीं गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना कालियागढ़ी के पास की है।कलियागढ़ी के रहने वाले सुभाष और सुनित दोनों दोस्त हैं। शुक्रवार को छुट्टी के दिन दोनों युवक कुटी चौराहे के पास खाली प्लॉट में बैठकर दिन में ही शराब पी रहे थे। सुनित ने सुभाष से शराब लाने के लिए कहा। सुभाष ने शराब लाने से इनकार कर दिया। नशे में सुभाष ने कहा कि वो नहीं जा रहा है, तुम खुद शराब लेकर आओ। बस इसी बात पर दोनों में कहासुनी हुई। सुभाष ने सुनित के थप्पड़ मार दिया।सुनित ने सुभाष के सिर पर किए वार थप्पड़ लगने से सुनित बौखला गया। नशे में उसने वहीं से ईंट उठाकर सुभाष के सिर पर मार दी। लगातार उसके सिर पर ईंट से वार करता रहा। सुभाष की मौत हो गई। मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को अरेस्ट कर लिया। साथ ही फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है
![]() |
| सुभाष का फाइल फोटो |
नीरज कुमार संपादक
8445688830
