वंदे भारत ट्रेन के ब्रेकफास्ट में निकले कीड़े
मेरठ से लखनऊ जा रही वंदे भारत ट्रेन के ब्रेकफास्ट में कीड़े मिले हैं। एक यात्री ने खराब ब्रेकफास्ट का वीडियो बना लिया। यात्रियों ने इसकी शिकायत IRCTC से भी की है। इस वीडियो को देवेंद्र सिंह नाम के 'X' यूजर ने शेयर किया है। यूजर ने लिखा- वंदेभारत में 4 पैकिंग में से 3 में कीड़े निकले हैं। बता दें कि 44 दिन पहले 31 अगस्त को PM मोदी ने मेरठ-लखनऊ वंदेभारत ट्रेन का वर्चुअली उद्घाटन किया था।
