पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक गौतस्कर को दबोचा
मेरठ: दिनांक 28 अक्टूबर को मुखबिर द्वारा सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कंकरखेड़ा द्वारा फोर्स के साथ खिर्वा रोड पर चेकिंग प्रारम्भ की गई तो कंकरखेड़ा की तरफ से समय करीब 11 बजे एक स्कूटी पर एक व्यक्ति आता दिखाई दिया, जिसको रोकने का प्रयास करने पर उसके द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गईI आत्मरक्षार्थ फायरिंग में एक अभियुक्त घायल हो गया पुलिस ने मौके पर ही घायल अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जिसने अपना नाम सनब्बर पुत्र अरशद रांगड़ निवासी समर गार्डन साठ फुटा एक मीनार मस्जिद थाना लिसाड़ीगेट मेरठ बतायाI जिसके पास से एक तमंचा 315 बोर एवं 01 जिंदा व 02 खोखा कारतूस तथा एक स्कूटी बिना नम्बर नीले रंग की बरामद हुई है। घायल अभियुक्त पर अलग अलग थानो मे आधा दर्जन मुकदमे पहले से ही दर्ज है तथा थाना परतापुर से वांछित है। अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेजा दिया गया है।