प्रसपा सुप्रीमो के मेरठ आगमन से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं में हलचल
मेरठ: आज प्रसपा की एक प्रेस वार्ता अपार चैम्बर पर हुई। जिसमें प्रेस को संबोधित करते हुए बताया गया कि कल दिनांक 28 अक्टूबर 2020 को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का आगमन मेरठ जनपद में होगा। प्रेस वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी ने बताया कि आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव दिल्ली यूपी भवन से होते हुए गाजियाबाद मोदीनगर में धरने पर बैठे किसानों की महापंचायत को संबोधित करेंगे। उसके बाद पार्टी सुप्रीमो का स्वागत परतापुर बाईपास, तथा प्रदेश प्रवक्ता जकी वर्मा दिल्ली हरिद्वार बाईपास पर स्थित यूवी क्लब के सामने पार्टी सुप्रीमो शिवपाल का स्वागत करेंगे। उसके बाद शिवपाल सिंह यादव पार्टी पदाधिकारियों के साथ मेरठ दौरा करेंगे और साथ ही 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर एक समीक्षा बैठक करेंगे और उसके बाद ही विधानसभा उम्मीदवार की घोषणा लखनऊ से की जाएगी।बताया जा रहा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी को और मजबूत करने के लिए और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए यह दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा। प्रेस वार्ता में मौजूद रहे प्रदेश महासचिव जीतू नागपाल प्रदेश प्रवक्ता शैकी वर्मा प्रदेश सचिव जीशान अहमद जिला अध्यक्ष अज्जू पंडित , सलीम अंसारी, अभिषेक गुर्जर आदि।