सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर शराब पीना पड़ा भारी
मेरठ: भीड़ भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों और सड़कों पर नशेड़ियों को शराब पीना कल महंगा पड़ गया जब श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र मेरठ, महोदय द्वारा जनपद मेरठ में सार्वजनिक स्थानों पर, वाहनों मे और सडक के किनारे आदि स्थानों पर सार्वजनिक रूप से शराब पीने वालों के खिलाफ समय शाम के 7:30 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक विशेष अभियान चलाया गया। कल पुलिस ने ऐसे नशेड़ियों को पकड़कर हवालात की हवा खिलाई और इस दौरान मेरठ पुलिस द्वारा कुल 227 व्यक्ति 34 पुलिस एक्ट में एवं 19 व्यक्ति 290 IPC में गिरफ्तार किये गये। कुल 246 व्यक्ति इस अभियान में गिरफ्तार किये गये तथा 28 वाहन सीज किये गये। आमतौर पर देखा जाता है कि नशेड़ी भीड़भाड़ वाले इलाके में खुलेआम बैठकर शराब पीते हैं। नशे में धुत होने पर राहगीरों के साथ अभद्रता करते हैं। आपस में भी बातचीत के दौरान अश्लील शब्दों व भाषाशैली का इस्तेमाल करते हैं इस पर सख्त रवैया के साथ प्रशासन द्वारा चेतावनी भी दी कि आगे भी समय-समय पर इस प्रकार की कार्यावाही जारी रहेगी।