इण्डियन ओवरसीज़ बैंक ने क्षेत्र के गठन दिवस की 30 वीं वर्षगांठ मनाई
मेरठ: आज दिनाँक 22 अक्टूबर को इण्डियन ओवरसीज बैंक अपने क्षेत्र के गठन दिवस की 30 वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस खुशी के अवसर को चिह्नित करने के लिए बैंक की 45 शाखाएँ आज फुटपाथ विक्रेताओं को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 450 ऋणों को स्वीकृत और संवितरित कर रही हैं। बैंक की शाखाएँ आज प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और बैंक की अन्य बीमा योजनाओं के तहत 450 से अधिक ग्राहकों के लिए स्वास्थ्य बीमा और दुर्घटना बीमा पॉलिसी खोल रही हैं। कई शाखाओं में मुद्रा योजना के तहत भी आज ऋण वितरित किए जा रहे है। आपको बता दें कि इण्डियन ओवरसीज़ बैंक एक सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है, जिसका मुख्य कार्यालय चेन्नई में है। यह बैंक 82 साल पुराना है। आज 22 अक्टूबर को बैंक अपने क्षेत्र के गठन दिवस की 30 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस ऐतिहासिक और खुशी के अवसर पर मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक आर . लक्ष्मीवेंक्टेश द्वारा क्षेत्र के सभी कर्मचारियों की तरफ से यह प्रतीज्ञा ली गयी कि मेरठ क्षेत्र की सभी शाखाएँ, हमारे सभी ग्राहकों को उत्कृष्ट ग्राहक सेवा प्रदान करती रहेंगी और समाज के विकास और प्रगति के लिए अपना योगदान देती रहेगी।