थाना नौचन्दी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में एक संदिग्ध गिरफ्तार
मेरठ: आज दिनांक 12/10/2020 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय व पुलिस अधीक्षक नगर मेरठ के आदेशानुसार सन्दिग्ध व्यक्ति को पकड़ने के लिए वाहन चैकिंग के दौरान श्रीमान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सिविल लाईन के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक नौचन्दी एसएसआई वरूण कुमार हमराहीयान के बिजलीघर नौचन्दी ग्राउण्ड के पास शाम के करीब 3 बजे चैकिंग कर रहे थे, तभी दो व्यक्ति मोटर साईकल पर तेजी के साथ आते हुये दिखाई दिये। पुलिस दुआरा रोकने का प्रयास किया गया लेकिन बाइक सवार युवक नही रूके, दोनो व्यक्तियों का पीछा करते हुये आरटी सैट पर उच्चाधिकारीगण को सूचना दी गयी। और पीछा करते हुये पटेल मण्डप के पास पहुंचे तो दोनो संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस वालो पर फायर किया। पुलिस द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गई जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया और दूसरा मौके का फायदा उठाकर भाग गया। इस दौरान पुलिस को मौके से एक अपाचे बाइक काले रंग की एक तमंचा 315 बोर और 4 कारतूस 315 बोर के बरामद किए। मौके पर पकड़े गए अभियुक्त का नाम अय्याज उर्फ मामा पुत्र हनीफ निवासी लालकुर्ती थाना - लालकुर्ती, जनपद मेरठ।