मेरठ मे गैस सिलेंडर फटने से कांग्रेस नेता समेत, दो लोगो की मौत
मेरठ: आज दिनांक 29 अक्टूबर को शहर के सरधना के मोहल्ला पीरजादगान में सुबह एक मकान में तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडर फटने से कई मकानो की छत ढह गयी तो कई मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गये। मकान ढहने से मलबे में दबकर कांग्रेस के एक नेता समेत दो स्थानीय लोगों की मौत हो गयी। साथ ही कई लोग हादसे मे घायल हो गये। दुर्घटना सुबह करीब साढे नौ बजे की है जब पीरजादगान निवासी माबूत खां अपने परिवार के साथ अपने घर मे मौजूद थे तब इसी बीच अचानक तेज धमाका हुआ और आग लग गई। इसके बाद माबूत खां का मकान ढह गया। धमाका इतनी तेज था की आस पास के कई ओर मकान इस धमाके की चपेट मे आ गये।
हादसे की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंचे गयी और स्थानीय लोगो के साथ मिलकर मलबे के नीचे दबे लोगो को बाहर निकालने मे जूट गयी। उधर, सूचना मिलने पर सरधना पुलिस के साथ सीओ सरधना आरपी शाही और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। मकान ढहने से मलवा का ढेर लगा हुआ है। इसके अलावा आसपास के थानों की पुलिस भी मौके पर बुला ली गई है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि मकान में गैस सिलिंडर फटने से हादसा हुआ है। आसपास के लोग चुप्पी साधे हुए हैं। मकान में कितने लोग मौजूद थे। इसको लेकर पुलिस जांच कर रही।