मिशन शक्ति में मेरठ पुलिस द्वारा की गयी पहल।
मेरठ: आज दिनाँक 19 अक्टूबर को प्रदेश में महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सशक्तिकरण व सम्मान हेतु रिजर्व पुलिस लाईन मेरठ में कमिश्नर महोदय मेरठ, श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ, श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक रेंज मेरठ व श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत 30 थानो की एंटी रोमियो स्क्वाड की 60 महिला आरक्षियों (प्रत्येक थाने से 02) बॉडी वार्न कैमरा पारदर्शिता एवं अच्छी कार्यवाही करने के लिए दिया गया। यातायात पुलिस के 02 प्रचार वाहनो को महिलाओं से सम्बन्धित कानून एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए रवाना किया गया एवं महिलाओं में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के लिए प्रत्येक चौराहे पर महिला आरक्षियो की डयूटी एवं 02 शक्ति मोबाईल को शहर क्षेत्र में महिलाओ से सम्बन्धित अपराध की रोकथाम के लिए रवाना किया गया। यातायात पुलिस की 10 ट्रैफिक एजिंल (20 महिला आरक्षी) को भीड-भाड वाले चौराहे, बाजार, स्कूल, कालेज के आस-पास ईवटिजिंग की घटना को रोकने के लिए भ्रमणशील किया गया एवं झण्डी दिखाकर रैली को जागरुकता और प्रचार-प्रसार करने के लिए रवाना किया गया।