ग्राम महरौली मे हुई महिला की हत्या का खुलासा
मेरठ: आज दिनांक 20.10.2020 को थाना प्रभारी परतापुर एवं उनकी टीम द्वारा ग्राम महरौली मे दिनांक 18/19.10.2020 की रात्रि को श्रीमती नसरीम पत्नी शमशाद नि0 ग्राम महरौली थाना परतापुर मेरठ की हुई हत्या, जिसके सम्बन्ध मे थाना परतापुर पर अज्ञात अभियुक्त मुकदमा पंजीकृत हुआ, जिसके सम्बन्ध मे आस पास के लोगो से मृतका व अभियुक्त के सम्बन्ध मे पूछताछ तथा सीडीआर विश्लेषण से घटना का 24 घंटे के अन्दर खुलासा करते हुए मृतका की हत्या करने वाले अभियुक्त दीन मोहम्मद उर्फ दीनू (शमशाद का भतीजा) पुत्र फहीमुद्दीन निवासी ग्राम जलालपुर थाना खरखौदा जिला मेरठ को गिरफ्तार किया गया। जिसके अपनी चाची मृतका नसरीन के साथ मधुर एवं घनिष्ठ सम्बन्ध थे जो करीब 08 माह से नसरीन के साथ ग्राम महरौली मे ही रह रहा था। दिनांक 18/19.10.2020 की रात्रि मे नसरीन से झगडा हुआ, झगडे के दौरान दीनू ने नसरीन का सिर दीवार में दें मारा जिससे उसके सिर मे गम्भीर चोट आ गयी और मृत्यु हो गयी तथा मृतका के शव को अभियुक्त दीन मोहम्मद उर्फ दीनू द्वारा अपने कन्धे पर उठाकर रजवाहे के पास गन्ने के खेत में छिपाने की नीयत से डाल आया और अभियुक्त के द्वारा मृतका के पति शमशाद को एवं परिवारजनो को मृतका नसरीन के बारे मे गुम होने की सूचना दी गयी थी।