फर्जी आधारकार्ड और पैनकार्ड से बैंकों में फर्जी खाता खुलवाने वाले गरोह का पर्दाफाश
मेरठ: आवेदक मुज्जमिल पुत्र ईश्त्याक अली नि0 शास्त्रीनगर मेरठ द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध महोदय के समक्ष उपस्थित होकर एक प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके आधार कार्ड व पैनकार्ड का दुरुपयोग कर उसके नाम से विभिन्न बैंको में फर्जी खाते खुलवा लिये है जिसकी जानकारी उसे बैंक द्वारा पैनकार्ड सर्च कराने पर लगी। उपरोक्त प्रार्थना पत्र को जांच कर वैधानिक कार्यवाही हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध महोदय द्वारा साईबर सैल मेरठ को प्रेषित किया गया। जिस पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए साईबर सैल मेरठ द्वारा दो अभियुक्त शहजाद उर्फ मुज्जमिल उर्फ ईकरामुददीन उम्र करीब 35 वर्ष कक्षा नौवी पास नि0-सराय खैरनगर मेरठ व रिजवान पुत्र इस्माईल उर्म करीब 30 वर्ष कक्षा 8 वी पास नि0-सराय खैरनगर मेरठ को गिरफ्तार किया गया साथ ही दो मोबाइल एक आधार कार्ड 1570 रुपये नगद बरामद किए। अभियुक्तगण ने पूछताछ करने पर बताया कि हम विभिन्न बैको से लोन दिलाने का कार्य करते है। लोन कराने के लिये लोगो से उनका आधार कार्ड, पैनकार्ड, प्रोपर्टी के कागजात आदि ले लेते है तथा कागजातो को फोटोशॉप साफ्टवेयर के जरिये कम्प्यूटर द्वारा स्कैन कर उस पर अपना फोटो लगाकर फर्जी दूसरा पैनकार्ड तथा आधारकार्ड बना लेते है तथा बनाये गये फर्जी आधार कार्ड व पैनकार्ड का प्रयोग कर खाता खुलवाने व फर्जी सिम लेने के लिये करते है।