थाना रेलवे रोड पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार
जनपद मेरठ में दिनांक 08.10.2020 को थाना रेलवे रोड पुलिस व सर्विलांस टीम द्वारा जमुनिया बाग तिराहा मंशा देवी मन्दिर सिटी स्टेशन रोड तिराहे पर चैकिगं के दौरान रात्रि लगभग 23:00 बजे सिराज पुत्र मेहराज निवासी श्याम नगर टावर वाली गली थाना लिसाडी गेट मेरठ, हाल पता लोनी जनपद गाजियाबाद को पुलिस मुठभेड में पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में घायल होकर गिरफ्तार किया गया । सिराज का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी हेतु तलाश जारी है । उक्त अभियुक्त शातिर किस्म का चोर है, जिसके विरूद्ध मेरठ व अन्य जनपदो में चोरी के दो दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है । घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है । आवश्यक कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है ।