ऑनलाइन सट्टा लगाते तीन लोग सदर बाजार पुलिस और सर्विलांस के हत्थे चढ़े
मेरठ: आज दिनाँक 19 अक्टूबर को थाना सदर बाजार व सर्विलांस की टीम द्वारा चैंकिग के दौरान मैच पर सट्टा लगा रहे बुकी व फन्टर को मोबाईल व्हाटसअप, लैपटॉप के माध्यम से आनलाईन सट्टा करा रहे व्यक्तियो को न्यू मार्किट थाना सदर बाजार मेरठ क्षेत्र में उदित पोपली पुत्र श्री राजेन्द्र कुमार पोपली निवासी म0न0 703 राठी अपार्टमेन्ट साकेत थाना सिविल लाईन मेरठ की फोटो स्टेट की दुकान के अन्दर दो व्यक्तियों सुमित खन्ना पुत्र स्व0 श्री रामनरायण निवासी म0न0 ए-5 एमडीए कालोनी बेगमबाग थाना लालकुर्ती मेरठ और पीयूष माहेश्वरी उर्फ लड्डू पुत्र बिहारी लाल माहेश्वरी निवासी बी-4 घरौदा अपार्टमेन्ट श्रेष्ठ बिहार थाना आनन्द बिहार दिल्ली (वांछित) जो सट्टा लग रहे थे सट्टा कराने के 3 मोबाइल फोन व 2 कैलकुलेटर, क्रिकेट एक्सचेंज साफ्टवेयर व 2,13,400 रुपये मौके से बरामद कर गिरफ्तार किया गया है। जिनमे एक व्यक्ति मौके से भाग गया है। अभियुक्त गण के विरुद्ध थाना सदर बाजार पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। तथा गिरफ्तार अपराधियो से पूछताछ करने पर आनलाईन सट्टा करने वाले बडे बुकियो के सम्बन्ध में महत्तवपूर्ण जानकारी मिली है जिनकी गिरफ्तारी के लिए अलग से टीम गठित की जा रही है।