बेगमपुल से भैंसाली बस स्टैंड तक चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान
मेरठ: शहर में अतिक्रमण की समस्या नासूर बन चुकी है। कई स्थानों पर हर समय जाम के हालत बने रहते हैं। फुटपाथ तक खाली नहीं बचे हैं, इन पर भी अतिक्रमणकारियों का कब्जा है। कई बार तो यह अतिक्रमण सड़क दुर्घटनाओं का कारण तक बन जाता है। गौर करें तो अतिक्रमण की समस्या ही शहर में जाम की जड़ का मुख्य कारण है। अब तक कई बार शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए जा चुके है और जब तक अभियान चलता है तब तक तो अतिक्रमण हट जाता है लेकिन अभियान थमते ही फिर से अतिक्रमणकारियों का कब्जा हो जाता है। कुछ इसी तरह का एक और अतिक्रमण हटाओ अभियान 18 अक्टूबर को मेरठ शहर के बेगमपुल से लेकर भैसाली बस स्टैंड तक चलाया गया जिसमे पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटवाया गया इस दौरान सोतीगंज में सड़क पर रखे गाड़ियों के पार्ट्स, कबाड़ और सामान को भी हटवाया गया और साथ ही कबाड़ियों को दुकानदारों को हिदायत भी दी कि यदि दोबारा सड़क पर सामान रखा गया तो मुकदमा कायम कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा दी गयी इस हिदायत से कबाड़ियों और दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस का डंडा भैंसाली स्टैंड के बाहर खड़े ठेले वालों पर भी चला।