सपा कार्यकर्ताओं का आरोप प्रदेश की भाजपा सरकार बदले की भावना से कर रही है कार्य

मेरठ: आज दिनाँक 27 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओ अफजाल सैफी पूर्व नेता पार्षद दल नगर निगम, मोहम्मद वसीम उर्फ राहुल पूर्व प्रवक्ता महानगर समाजवादी पार्टी मेरठ, संजय यादव पूर्व महानगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ मेरठ ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौपा जिसमे मेरठ में हापुड़ रोड पर लालपुर गांव में उत्तर प्रदेश की विधान परिषद सदस्य समाजसेवी डॉ श्रीमती सरोजनी अग्रवाल द्वारा वर्ष 2015 में गरीबों की सहायतार्थ उच्च स्तरीय गरीबों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के नाम पर एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना की थी जिसमें गरीबों को उच्च स्तरीय इलाज मुहैया कराया जा रहा है लेकिन भाजपा के स्थानीय सांसद, विधायक और भाजपा के पदाधिकारी मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज प्रबंधन पर अनुचित दबाव बना कर उक्त संस्थान का नाम एनसीआर इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस सर्विसेज करा कर अपने मंसूबों में सफल हो गए। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि ये मुलायम सिंह यादव और समाजवादी विचारों का घोर अपमान किया गया है और बदले की भावना से प्रदेश की भाजपा सरकार कार्य कर रही है साथ ही सपा कार्यकर्ताओं ने अपनी माँग रखी कि मेरठ में हापुड़ रोड स्थित मेडिकल कॉलेज का नाम पुनः मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज रखा जाए और जो शैक्षिक संस्थानों, सरकारी संस्थानों के नाम परिवर्तित किए गए हैं उन्हें दोबारा से परिवर्तित करके पुराने नामों पर ही रखा जाये, प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया जाए बिगड़ती कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए तथा पुलिस के उत्पीड़न से प्रदेश की जनता को बचाया जाए गरीबों को सस्ता एवं सुलभ चिकित्सा उपलब्ध कराई जाए।


Popular posts from this blog

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।