दिन में जल रहीं स्ट्रीट लाइट, फुंक रही बिजली,बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही
मेरठ: शहर के अंदर खंभों पर लगी कई जगहों पर स्ट्रीट लाइट दिन में जलती रहती हैं। इससे हर रोज हजारों यूनिट तक बिजली बर्बाद हो रही है। विद्युत विभाग को बड़ा नुकसान हो रहा है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।गर्मी का मौसम शुरू होते ही बिजली की खपत बढ़ जाती है। विद्युत विभाग बिजली बचाव को लेकर तरह-तरह के उपाय करता है। लोगों को समय-समय पर जागरूक भी किया जाता है। इसके बाद भी शहर में बिजली बचाव को लेकर कर्मचारी सक्रिय नहीं दिखाई दे रहे हैं।वार्ड नंबर- 48 के माधवपुरम चौकी के सामने स्ट्रीट लाइट्स सूरज को भी रोशनी दिखाती नजर आ आ रही हैं। दरअसल मामला यह है की कुछ गलियों और सड़कों पर रात मे भी स्ट्रीट लाईट नही जलती जबकि कुछ गलियों और सड़कों पर में पूरे पूरे दिन स्ट्रीट लाईट जलती रहती है इसका कारण स्ट्रीट लाईटो का डायरेक्ट कनेक्शन बताया जा रहा है बिजली विभाग लाखों रुपए की स्ट्रीट लाईट तो लगा सकता है लेकिन दस से पंद्रह रुपए का एक स्विच नही लगा सकता जिससे दिन मे इन स्ट्रीट लाईटो को ऑफ किया जा सके। बिजली विभाग के अधिकारी या कर्मचारियों की इस लापरवाही के कारण यहां बिजली की बर्बाद तो हो रही है, साथ ही स्ट्रीट लाइटो का दिन भर चालू रहने से जल्दी खराब होने की समस्या भी सामने आती रहती है और इन सब में कहीं न कहीं क्षेत्र के जिम्मेदार बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी की लापरवाही को उजागर कर रहा है। बृहस्पतिवार को जब खोजी रिपोर्टर की टीम वार्ड नंबर-48 के माधवपुरम चौकी करण चेंबर से गुजर रही थी, तब लापरवाही के ये नजारे सामने आए। स्थानीय लोगों का कहना है यहां तो जलती रहती है भैया लाइट दिन हो या रात हो यहां से मात्र 10 कदम की दूरी पर बिजली घर है जो अधिकारी सुबह को ड्यूटी जाते उनकी नजरों के सामने रहती यह लाइट है जो दिन भर जलती रहती हैं मगर उन्हें कोई परवाह नहीं है

