अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। मुख्य आरक्षी राकेश कुमार शर्मा को
मुख्य आरक्षी राकेश कुमार शर्मा को गणतंत्र दिवस के मौके पर गुरुवार को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। गृह मंत्रालय की ओर से दिया जाने वाला अति उत्कृष्ट सेवा पदक पुलिस विभाग में शानदार काम करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को दिया जाता है। मूल रूप से मंगरोली थाना जेवर जिला गौतम बुद्ध नगर गांव में जन्मे राकेश शर्मा की पहली पोस्टिंग बतौर आरक्षी बिजनौर में 1989 में हुई थी। बृहस्पतिवार 26 जनवरी 2023 को मेरठ पुलिस लाइन में राज्य मंत्री डॉक्टर सोमेंद्र तोमर द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया ।थाना ब्रह्मपुरी प्रभारी निरीक्षक ने भी हार्दिक शुभकामनाएं दी माधवपुरम चौकी इंचार्ज पंकज शर्मा ने मुख्य आरक्षी राकेश शर्मा को मिठाई खिला कर शुभकामनाएं दी ।मुख्य आरक्षी राकेश शर्मा ने बताया कि यह पदक उनके समर्पण और सेवा का इनाम है। पुलिस विभाग में तीन दशक से ज्यादा समय से अपनी सेवाएं दे रहा हूं। कई बार जान की बाजी लगाकर लोगों की जान बचाई। सरकार और विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ इस पदक का श्रेय मेरे परिवार को भी जाता है। इस समय पोस्टिंग माधव पुरम चौकी पर मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात हैं



