गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आज दिनांकः 26.01.2023 को रिज़र्व पुलिस लाइन्स जनपद मेरठ में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया















   । गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मा0 मुख्य अतिथि के रूप में श्री सोमेन्द्र तोमर मा0 राज्य मंत्री उ0प्र0 सरकार द्वारा ध्वजाहोरण व परेड का मान-प्रणाम ग्रहण किया गया । उक्त अवसर पर श्री राजीव सभरवाल, अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ, श्री प्रवीण कुमार पुलिस महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र मेरठ, श्री रोहित सिंह सजवाण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ, श्री दीपक मीणा जिलाधिकारी मेरठ, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नगर/यातायात/अपराध, सहायक पुलिस अधीक्षक, जेल के अधिकारीगण, पुलिस उपाधीक्षक, एलआईयू, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष उपस्थित रहे । उपरोक्त के अतिरिक्त पत्रकार बन्धु, चिकित्सकगण, अभियोजन, सेवानिवृत्त पुलिस अधि0/कर्म0, स्वतंत्रता सेनानी, न्यायिक अधिकारीगण एवं पुलिस लाइन्स में आवासित पुलिस अधि0/कर्म0 के पारिवारिक सदस्य भी उपरोक्त भव्य समारोह में सम्मिलित हुए । परेड ग्राउण्ड पर परेड का आगमन प्रातः 09.00 बजे हुआ। उक्त परेड में प्रथम परेड कमाण्डर, श्री विवेक चन्द्र यादव, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैन्ट, द्वितीय परेड कमाण्डर, सुश्री शुचिता सिंह, क्षेत्राधिकारी ब्रहमपुरी, तृतीय परेड कमाण्डर, श्री यशपाल सिंह, उ0नि0स0पु0 एवं प्लाटूनों के रूप में कुल 08 प्लाटूनों व उनके प्लाटून कमाण्डर व अन्य दस्तों को सम्मिलित किया गया। प्लाटूनों व प्लाटून कमाण्डरों में क्रमशः प्रथम प्लाटून, उपनिरीक्षक, प्लाटून कमाण्डर उ0नि0 श्री जयवीर सिंह, द्वितीय प्लाटून, यातायात पुलिस, प्लाटून कमाण्डर उ0नि0 श्री मनीष कुमार, तृतीय प्लाटून, सशस्त्र पुलिस, प्लाटून कमांडर उ0नि0 गोपाल वर्मा, चतुर्थ प्लाटून नागरिक पुलिस प्लाटून कमाण्डर उ0नि0 श्री प्रवेश मलिक, पंचम प्लाटून, नागरिक पुलिस, प्लाटून कमाण्डर, उ0नि0 श्री मसबूल हसन, षष्टम प्लाटून, पुलिस कार्यालय/अभियोजन कार्यालय, प्लाटून कमाण्डर, उ0नि0 श्री कोशिन्द्र कुमार, सप्तम प्लाटून, महिला पुलिस, प्लाटून कमाण्डर, म0उ0नि0 प्रियंका, अंतिम अष्टम प्लाटून, मु0आ0 प्रशिक्षण, प्लाटून कमाण्डर, उ0नि0 अवधेश कुमार एवं परेड में सम्मिलित वाहन/स्कवाड एवं लीडकर्ती के रूप में क्रमशः मोटरसाईकिल स्कवॉड, एंजिल (यातायात), म0कान्स0 1906 गुडडन, बुलेरो (डायल-112), मु0आ0 406 पुष्पेन्द्र, वायरलैस जिप्सी, एच0ओ0 827 नवीन कुमार, फील्ड यूनिट, मु0आ0 अवनीश, डॉग स्कवॉड, मु0आ0 रविन्द्र नागर, फायर सर्विस (जीप), एफएसओ श्री आकाश चौहान फायर टैंकर-लीडिंग फायर मैन जितेन्द्र कुमार, क्यू0आर0टी0 दस्ता, उ0नि0 श्री संजय सिंह, बज्रवाहन-उ0नि0 अंकुर कुमार सम्मिलित रहे । समयः 10.20 बजे मा0 मुख्य अतिथि महोदय द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधि0/कर्म0 को गृह मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा प्रदत्त उत्कृष्ठ/अति उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा पदक तथा थानों में अच्छा कार्य करने वाले अधि0/कर्मचारीगणों प्रशस्ति पत्र एव थानों में उपस्थित चौकीदार को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया गया तथा कु0 रिया अग्रवाल पुत्री स्व0 श्री विनय अग्रवाल नि0 तिबडा रोड कृष्णा कुन्ज कालोनी, मोदीनगर गाजियाबाद को अदम्यसाहस एवं शौर्य का परिचय देते हुए युवा पीढी के समक्ष वीरता का उदाहरण प्रस्तुत करने पर मोमेन्टों प्रदान किया गया।

        उक्त अवसर पर स्कूली छात्र/छात्राओं को उनके उच्चकोटि के प्रदर्शन एवं उज्जवल भविष्य की कामनाओं सहित मोमेन्टो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ महोदय द्वारा माननीय मुख्य अतिथि महोदय श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ पुलिस महानिरीक्षक, मेरठ परिक्षेत्र, मेरठ, जिलाधिकारी मेरठ को ससम्मान मोमेन्टों प्रदान किया गया । मुख्य अतिथि महोदय द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह की भूरि.भूरि प्रशंसा की गयी । उपरोक्त गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम के उदघोषक के रूप में श्री मोहसीन खॉन द्वारा एंकरिंग की गयी । गणतंत्र दिवस समारोह के समापन के उपरांत उपस्थित समस्त अधिकारीगण को सूक्ष्म जलपान कराया गया । गणतंत्र दिवस की समस्त व्यवस्थायें उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देशन में श्री मुकेश सिंह रावत, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन्स, मेरठ द्वारा अपने दिनरात्रि के अथक परिश्रम से पूर्ण कराते हुए समारोह को सकुलश सम्पन्न कराया गया ।

Popular posts from this blog

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।