जीआरपी थाना रेलवे मेरठ का निरीक्षण कर सीओ ने परखी व्यवस्थाएं
मेरठ सिटी स्टेशन जीआरपी सीओ गाजियाबाद धर्मेंद्र यादव ने 13 जनवरी को थाने का निरीक्षण करने पहुंचे लगभग वार्षिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान थाने के अभिलेख शस्त्रों का वह इलेक्ट्रॉनिक सामान बॉडीगार्ड कैमरा ब्लूटूथ नई टेक्नोलॉजी का निरीक्षण किया गया जो कमियां पाई गई उन्हें सही करने के लिए थाना अध्यक्ष को निर्देश दिए थाने पर नियुक्त अधिकारीगण कर्मचारी गणों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याएं सुनी उसके बाद एक घंटे के निरीक्षण में उन्होंने थाने के रजिस्टर बारीकी से चेक किए उसके बाद थाने की सभी व्यवस्थाओं को देखा व साफ-सफाई व अभिलेखों के रखरखाव की व्यवस्था पर उन्होंने संतोष जताया। उन्होंने लंबित मामलों के निस्तारण के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दिए। साथ ही स्टेशनों पर चौकसी बरतने के निर्देश दिए उन्होंने शस्त्रागार, कारागार, कार्यालय, सीसीटीवी कैमरा, मेस बैरक और परिसर का निरीक्षण भी किया। साथ ही थाने में रक्षा अभिलेखों की गहनता से जांच की इसके बाद जीआरपी सीओ गाजियाबाद धर्मेंद्र यादव ने बताया कि इस बार एक नया रजिस्टर और बनाया गया जिसमें मौके पर जो अपराधी पकड़े जाए उनकी एंट्री हो सके





