शताब्दीनगर में LNT कंपनी का यार्ड गिरने से बिहार के युवक की मौके पर मौत
मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर में LNT कंपनी का यार्ड गिरने से बिहार के रोहतास निवासी इलेक्ट्रिशियन सुबोध (35) की मौत हो गई। साथ ही 4 मजदूर घायल हो गए। कंपनी के अधिकारी कई घंटे तक घटना को छिपाने में लगे रहे।देश की बड़ी कंपनी LNT नमो भारत ट्रेन के प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। कंपनी का शताब्दीनगर में यार्ड बना हुआ है। रविवार दोपहर को यार्ड में मशीनों का काम चल रहा था। इलेक्ट्रिशियन सुबोध, बुलंदशहर निवासी सुनील, गाजियाबाद निवासी मोनू और सहारनपुर निवासी सुऐब एवं जुबैर काम कर रहे थे। अचानक मशीन का गैंट्री गिर गया। सुबोध मशीन के नीचे दब गया। बाकी 4 साथी बुरी तरह घायल हो गए। कंपनी के लोगों ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया जहां सुबोध को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों की भी हालत सही नहीं है।मामले की जानकारी पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। सुबोध के शव को पुलिस ने मोर्चरी भेजा। एएसपी ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि सुबोध के परिजनों को मौत की जानकारी दे दी गई है। परिजनों की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।मामले की जानकारी पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। सुबोध के शव को पुलिस ने मोर्चरी भेजा।




