शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम मेरठ में आज दिनांक 28.11.2024 को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ पुरातन छात्रा सम्मेलन का भव्यायोजन किया गया। जिसमें कला, बी0 एड0 एवं विज्ञान संकाय की कई छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 (डॉ0) अंजू सिंह द्वारा मां शारदे पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। महाविद्यालय की वर्तमान छात्राओं ने पुरातन छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया। तत्पश्चात पुरातन छात्राओं ने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभवों से लेकर अब तक की अपनी उपलब्धियों और सफलताओं के अनुभव सभी के साथ साझा किये। उन्होंने प्राध्यापकों के सहयोगात्मक व्यवहार की सराहना करते हुए महाविद्यालय में आए बदलावों की भी चर्चा की। छात्राओं ने बताया कि उनके समय में इतनी सुविधा नहीं थी जितनी आज हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय से मिली शिक्षा ने हमें चुनौतियों को स्वीकारना और हर परिस्थिति में आगे बढ़ाना सिखाया है। अपने अनुभव साझा करने के उपरांत छात्राओ की मंत्र मुग्ध कर देने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को ऊर्जा से भर दिया । कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन प्रो0 सुधा रानी सिंह, डी0 लिट्0 प्रभारी पुरातन छात्रा सम्मेलन द्वारा किया गया । उन्होंने कहा कि यह आयोजन पुरातन छात्राओं के साथ ही वर्तमान छात्राओं के लिए भी प्रेरणादाई सिद्ध हुआ है। इस सम्मेलन का उद्देश्य पुरातन छात्राओं को महाविद्यालय से जोड़े रखना, वर्तमान छात्राओं के बीच सशक्त संबंध स्थापित करना और पुरातन छात्राओं के अनुभवों से वर्तमान छात्राओं को प्रेरित करना होता है। महाविद्यालय से इनका लगाव और जुड़ाव हमें गौरवान्वित करता है। प्राचार्य महोदया ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुरातन छात्राएं महाविद्यालय की महत्वपूर्ण कड़ी होती हैं । पुरातन छात्रा सम्मेलन एकजुटता, प्रेरणा और स्मृतियों का संगम होता है । कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। इस अवसर पर प्रो0 भारती दीक्षित, प्रो0 मोनिका चौधरी, डॉ0 सोशल एवं डॉ0 दीपा गुप्ता सहित अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।


 

Popular posts from this blog

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।