रोहित हत्याकाण्ड का खुलासा
थाना भावनपुर पुलिस ने रोहित हत्याकाण्ड का खुलासा करते हुए 02 हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है।पूछताछ की गयी तो बताया कि रोहित पुत्र जनकपाल (मृतक) एक शराबी व झगडालू किस्म का लडका था जो आये दिन शराब पीकर हमारे साथ गाली गलौच व छींटाकसी करता था और माँ बहन की गन्दी-गन्दी गाली देता था। दिनांक 25.11.2024 को दत्तावली मे एम.एस फार्म में हमारे दोस्त अरुण की बहन की शादी थी जिसमे रोहित भी आया था। हम दोनो फार्म हाउस पर पहुँचे तो रोहित शराब के नशे मे था और हम दोनो ने भी शराब पी रखी जिससे कारण हम भी नशे मे थे हमे रोहित पर बहुत दिनो से गुस्सा था। हमने सोचा की आज रोहित को निपटा देते है। रोहित को निपटाकर अपनी मगेंतर से गाजियाबाद जाकर आराम से शादी करेगे और रोहित ने हम दोनो को देखते ही माँ बहन की गन्दी-गन्दी गालियां देने लगा और रोहित की मगेंतर को भी गाली गलौच देने लगा व गलत आरोप लगाने लगा जिससे हम दोनो को बहुत गुस्सा आ गया। अभियुक्त रोहित को अगले सुबह अपनी मगेंतर से गाजियाबाद मे कोर्ट मेरिज करनी थी। हम दोनों द्वारा तय किया कि रोहित को जल्दी से निपटा देते है कल टाईम से गाजियाबाद भी जाना है। हम दोनों रोहित को बहला फुसलाकर मण्डप से थोडी दूर ले जाकर एक सरसों के खेत में ले गये और अपने-अपने हाथ में पहनें कडो से उसके चहरे व सिर पर कई बार वार किये। जब वह अधमरा होकर नीचे गिर गया तो हम दोनों ने अपने पैरों में पहने जूतों से उसके पेट व चेहरे को बार बार मारकर कुचल दिया। रोहित को मरा समझकर हम दोनों अपने घर किनानगर चले गये।
घटना के संक्षिप्त विवरण के अनुसार, 27 नवंबर 2024 को सुबह थाना भावनपुर क्षेत्र के ग्राम दतावली जंगल में एक 25 वर्षीय युवक का शव मिला था, जिसकी पहचान रोहित पुत्र जनकपाल निवासी भोपाल बिहार थाना भावनपुर जनपद मेरठ के रूप में हुई। मृतक के सिर और चेहरे पर चोट का निशान था पुलिस ने मृतक के भाई वादी पंकज सिंह की तहरीर पर अभियुक्त शिवम जाट और रोहित के विरुद्ध मामला दर्ज किया और उनकी गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया थाना प्रभारी भावनपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों को दत्तावली गेट से गिरफ्तार कर लिया ओर जेल भेज दिया
