डकैती को अंजाम देने वाले 6 बदमाश गिरफ्तार
मेरठ वेदव्यासपुरी में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में बीते रविवार को डकैती डालने वाले 6 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल भी हुआ है। रविवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि बीती 10 नवंबर को टीपीनगर थाना क्षेत्र के वेदव्यासपुरी इलाके में बने सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में लगे तांबे के तार, ट्रांसफार्मर का सामान तथा मोबाइल और पैसे लूट कर ले गए थे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस की मलियाना बम्बा के पास बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस ने पप्पन पुत्र रामचंद्र, निसार पुत्र इंसार, फरमान अली पुत्र मेहरबान, बंटी पुत्र रमेश, जोनी पुत्र चंद्रपाल और सोनू पुत्र लाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसमें सोनू पुत्र लाल सिंह गोली पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपी जोनी पर विभिन्न थानों में 45 मुकदमें, सोनू पर 45 मुकदमें, पप्पन पर 38 मुकदमें, फरमान पर 45 मुकदमें, बंटी पर 45 मुकदमें और निसार पर 3 मुकदमें दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल, तांबे की तार, ट्रांसफार्मर को खोलने के औजार, 17810 रुपए की नगदी, एक कार, दो तमंचे और कारतूस बराम किए गए हैं।
8445688830
शाहिद खान


