परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तस्वीरें फाइनली सामने आ गई हैं। कपल ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन तस्वीरों को शेयर किया है। परिणीति चोपड़ा ने दुल्हन की एंट्री से लेकर फेरों और जयमाला तक की तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "ब्रेकफास्ट टेबल पर पहली बातचीत से ही हमारे दिलों को पता था। लंबे वक्त से इस पल का इंतजार था। फाइनली मिस्टर और मिसेज बनकर बहुत अविभूत हैं।"परिणीति चोपड़ा ने लिखा, "एक दूसरे के बिना शायद जी ही नहीं पाते। हमारी हमेशा के लिए हो रही एक नई शुरुआत।" परिणीति चोपड़ा की शादी में बहन प्रियंका के आने का फैंस ने काफी इंतजार किया था लेकिन वो नहीं पहुंची थीं, अब शादी के बाद जब तस्वीरें आई हैं तो प्रियंका ने इस पोस्ट पर हर्ट और इमोशनल होने वाले इमोजी बनाकर लिखा, "मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम दोनों के साथ है।" निम्रत कौर ने कमेंट किया- हमेशा खुश रहो, ईश्वर का आशीर्वाद बना रहे।


