मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात चोरों ने एसी के गोदाम से लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।
मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात चोरों ने एसी के गोदाम से लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। चोर गेट की नीचे की जाली काटकर अंदर घुसे और चोरी की। इस दौरान चोर गोदाम के बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर चोरों की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है।थाना लिसाड़ी गेट के श्यामनगर के रहने वाले अताउल्ला मलिक का लोहियानगर थाना क्षेत्र के गुर्जर चौक पर एसी, फ्रिज और वाशिंग मशीन का गोदाम है। चोरों ने उनके गोदाम को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया। चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी खंगाले तो सामने आया कि चोर पिकअप में सवार होकर पहुंचे थे।चोर गोदाम में रखा करीब 23 लाख रुपए का कॉपर का वायर, फ्रिज, एसी व अन्य पिकअप में भरकर ले गए। मंगलवार शाम को व्यापारी सीसीटीवी फुटेज लेकर लोहिया नगर थाने पहुंचा और व्यापारी ने चोरों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।
