मेरठ पुलिस की करतूत, शिक्षक को फंसाने के लिए बाइक में रखा तमंचा, दो सिपाही लाइन हाजिर
मेरठ
में दो सिपाहियों की करतूत से खाकी शर्मसार हुई है. आरोप है कि दोनों सिपाहियों ने जमीन विवाद में एक पक्ष का फेवर करने करने के लिए टीचर अंकित त्यागी की बाइक में तमंचा रख दिया. यह करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई. जिसके बाद दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया.उत्तर प्रदेश के मेरठ में एनकाउंटर करने वाली पुलिस अपराधी भी बना रही है. मेरठ से ऐसा ही चौंकाने वाला वाकया सामने आया है. खरखौदा पुलिस ने एक शिक्षक अंकित त्यागी को अवैध तमंचा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया. मगर उससे एक चूक कर गई. घर में लगे CCTV को बंद करना भूल गई. क्योंकि अंकित की बाइक में तमंचा रखते हुए एक सिपाही इस सीसीटीवी में कैद हो गया. फुटेज वायरल होने के बाद दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया.
