शहीद हवलदार के परिजन को उ0प्र0 सरकार द्वारा एक्स ग्रेसिया से सम्बन्धित धनराशि की गयी हस्तानांतरित
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन (आई0एन0) राकेश शुक्ला (अ0प्रा0) ने जनपद मेरठ के भूतपूर्व सैनिकों/उनके आश्रितो को सूचित करते हुये बताया कि श्रीमती सोनिया पत्नी शहीद हवलदार राहुल गौरव निवास-म0न0-233, मेंहदी मोहल्ला ककरखेडा को आज मेरठ कोषागार द्वारा रू0 35,00,000/- तथा उनकी सास श्रीमती राजेश रानी को रू0 15,00,000/- उनके खाते में हस्तांनातरित किये गये। यह धनराशि उनको उ0प्र0 सरकार द्वारा एक्स ग्रेसिया से सम्बन्धित दी गई।
उन्होने बताया कि हवलदार राहुल गौरव फौज में शहीद हो गये थे। उ0प्र0 सरकार द्वारा श्रीमती सोनिया पत्नी शहीद राहुल गौरव को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय मेरठ में कनिष्ठ सहायक के पद पर सेवायोजित किया गया है। अभी तक उ0प्र0 सरकार द्वारा रू0 17 करोड़ की धनराशि शहीदो हेतु एक्स ग्रेसिया के रूप में वितरित की है तथा 146 शहीद विधवाओं सरकारी नौकरी प्रदान की है। यह उ0प्र0 सरकार का एक बहुत बड़ा कदम है। श्रीमती सोनिया एवं उनकी सास को वितरित की गई धनराशि में माननीय विधायक कैन्ट श्री अमित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी महोदय तथा प्रशासन का बहुत बड़ा योगदान रहा। कैप्टन (आई0एन0) राकेश शुक्ला, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी मेरठ ने इस सराहनीय कार्य हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ एवं माननीय विधायक कैन्ट भी अमित अग्रवाल तथा जिलाधिकारी मेरठ का आभार प्रकट किया है
।

