इंस्टाग्राम ने होम स्क्रीन से हटाया IGTV बटन, जानें क्या है वजह

फोटो शेयरिंग ऐप Instagram ने अपनी ऐप की होम स्क्रीन से IGTV आइकन को हटा दिया है। इसे हटाने का मुख्य कारण यह है कि इसे ज्यादा यूजर्स इस्तेमाल नहीं कर रहे थे। IGTV की स्टैंडएलोन ऐप को कंपनी द्वारा वर्ष 2018 में लॉन्च की गई थी। IGTV बटन का खराब रिसेप्शन भी बटन को हाटने की एक वजह रही है। कंपनी ने बताया है कि ज्यादातर लोग IGTV कंटेंट प्रीव्यू के जरिए IGTV चैनल इन एक्सप्लोर, क्रिएटर्स प्रोफाइल, और स्टैंडअलोन आईजीटीवी ऐप ढूंढ रहे हैं। इसी के चलते होम स्क्रीन से इसे हटा दिया गया है।



IGTV ऐप को 1 बिलियन से ज्यादा Instagram यूजर्स में से 7 मिलियन यूजर्स द्वारा डाउनलोड किया गया है। वैश्विक स्तर पर TikTok के आंकड़ों की बात करें तो इसे 1.15 बिलियन बार डाउनलोड किया गया था। देखा जाए तो अगर IGTV बटन का रिस्पॉन्स कंपनी को अच्छा नहीं मिला है तो कंपनी का यह कदम एकदम सही है।


इससे पहले Instagram ने एक नया फीचर रोलआउट किया था। यह हाल Boomerang स्टोरीज फीचर है। इसमें यूजर्स को SloMo, Echo और Duo जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। वहीं, कुछ दिन पहले आई एक रिपोर्ट की मानें तो इसके डेस्कटॉप वर्जन के लिए एक नया फीचर की टेस्ट किया जा रहा है। इसके बाद यूजर्स मोबाइल की तरह ही डेस्कटॉप से भी डायरेक्ट मैसेज की सुविधा का लाभ उठा पाएंगे। इसके लिए कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है।


Instagram ने पोस्ट में कहा है कि कंपनी वेब के लिए डायरेक्ट मैसेजिंग की टेस्टिंग कर रही है। अगर यह टेस्टिंग सफल हो जाती है तो आप वेब से मैसेज को पढ़ भी सकते हैं और रिप्लाई भी कर सकते हैं। ट्वीट के साथ ही कंपनी ने इसकी डेस्कटॉप की इमेज भी शेयर की है। ऐसे में माना जा सकता है कि इस फीचर को जल्द ही यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है। 


 


 

Popular posts from this blog

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।