मन शांत रखेंगे, उतना अच्छा होगा परीक्षा परिणाम
मेरठ। वर्ष 2019 की सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा में देश में तीसरे स्थान की टॉपर और मेरठ की संयुक्त टॉपर रहीं वंशिका भगत इस साल के बोर्ड परीक्षार्थियों को जरूरी टिप्स दे रही हैं। वंशिका को 500 में से 497 अंक मिले थे। वर्ष 2019 में 18 परीक्षार्थी तीसरे स्थान पर रहे थे। मेरठ पब्लिक गल्र्स स्कूल में ह्यूमैनिटीज छात्र रहीं वंशिका को 99.4 फीसद अंक मिले थे।
विषयवार अंकों में अंग्रेजी में ही 97 अंक थे। अन्य सभी विषयों, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, ज्योग्राफी, फाइन आर्ट्स और वोकल म्यूजिक में पूरे 100-100 अंक मिले थे। वंशिका की ओर से सबसे जरूरी सुझाव यही है कि परीक्षार्थी तैयारी और परीक्षा के दौरान स्वयं को पूरी तरह से शांत रखें। विचलित न हों। यह ध्यान रखें कि परीक्षा को जितना कठिन बताया जाता है उतना कठिन होता नहीं है। रिजल्ट को लेकर चि¨तत न हों। अपने पढ़ाई और तैयारी के टास्क पर ही फोकस रखें। रिजल्ट अपने आप ठीक हो जाएगा।
पिछले सालों के पेपर महत्वपूर्ण
पिछले सालों के प्रश्न पत्र बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। परीक्षार्थियों को यह देखना चाहिए पिछले सालों में किन टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जा रहे हैं। उसी के अनुरूप अपनी तैयारी को ढालने में मदद मिलती है। परीक्षार्थियों को सीबीएसई की ओर से 2020 बोर्ड परीक्षा के लिए जारी सैंपल पेपर्स को जरूर हल करना चाहिए। इससे उन्हें बोर्ड परीक्षा के पेपर का सही पैटर्न की जानकारी मिलेगी। तैयारी के बाद परीक्षार्थियों को रिवीजन के लिए पर्याप्त दिनों को हाथ में रखना चाहिए।
शिक्षकों से फीडबैक लेते रहें
परीक्षार्थियों को अपने शिक्षकों से निरंतर अंतराल पर फीडबैक लेते रहना चाहिए। उनके मिले फीडबैक को परीक्षा में इस्तेमाल करें। परीक्षा में टाइम मैनेजमेंट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अंत में मायने यही रखता है कि आपने मिले तीन घंटों में उत्तर पुस्तिका में क्या लिख कर आते हैं। यहीं पर उत्तर की प्रस्तुति का महत्व भी आता है जो बेहद जरूरी है।
परिजनों को भी एक सलाह
बोर्ड परीक्षा के दौरान परिजनों को परीक्षार्थी का विशेष ख्याल रखना चाहिए। बीमार पड़ने पर महत्वपूर्ण समय निकल जाएगा। इसके साथ ही परिजनों को बच्चों को यह भी समझाना चाहिए कि 1वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा हो या फिर जेईई, नीट या क्लैट, अंतत: यह एक परीक्षा ही है और इनमें बहुत अच्छा प्रदर्शन न कर पाना अवसरों की समाप्त होना नहीं है। आपके जीवन और शांति से ज्यादा जीवन में कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं होता है।