आज इन इलाकों में होगी बारिश, जारी रहेगा सर्दी का स‍ितम

जम्मू कश्मीर और इसके आस-पास के इलाकों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण उत्‍तर भारत के पहाड़ी इलाकों में फ‍िर बर्फबारी और बारिश हो सकती है।



जम्मू कश्मीर और इसके आस-पास के इलाकों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ बन गया है। इससे अगले 24 घंटों के दौरान लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी जबकि मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है। मौसम का पूर्वानुमान जारी करने वाली निजी एजेंसी स्‍काइमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। यही नहीं असम, मेघालय, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।


Himachal Pradesh Weather News मौसम खराब होने के अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश में प्रशासन ने पर्यटकों को एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि वे बेहद जरूरी होने पर ही शिमला या अन्‍य पहाड़ी इलाकों का रुख करें। स्‍थानीय मौसम विज्ञान कार्यालय की ओर से कहा गया है कि सूबे में अगले दो दिनों में किन्नौर, लाहौल और स्पीति, कुल्लू और चंबा जिलों में और अधिक बर्फबारी के आसार हैं। वहीं उत्‍तर भारत के अधिकांश इलाकों में कोहरे का कहर जारी है। दिल्‍ली से होकर आने जाने वाली कम से कम 25 ट्रेने एक से छह घंटे की देरी से चल रही हैं। 


हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी हुई जिसके बाद कई सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दी गईं। अधिकारियों की मानें तो कुफरी, फागू, खारपठार, नरकंडा और खिडकी जाने वाली सड़कें बंद हो गई हैं। वहीं ऊपरी शिमला में चोपाल, रोहरू, कोटखाई और सुन्नी में भी सड़कें बंद हैं। शिमला के पुलिस अधीक्षक ओमपति जामवाल ने बताया कि सड़कों पर बर्फ के कारण तेज फ‍िसलन को देखते हुए ड्राइवरों को सतर्कता बरतने को कहा गया है। लोगों की मदद के लिए दो हल्‍पलाइन नंबर 112 और 1077 जारी किए गए हैं। 


उत्‍तराखंड के बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की चोटियों पर सोमवार को हल्का हिमपात हुआ। यमुनोत्री में चार से पांच फिट तक बर्फ पड़ी है। बर्फबारी से यमुनोत्री धाम में काफी नुकसान हुआ है। राज्‍य मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि मंगलवार को सूबे के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा। वैसे पूरे सूबे में शीतलहर का प्रकोप है और कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। चमोली के जोशीमठ और कुमाऊं के मुक्‍तेश्वर में पारा शून्य से नीचे है।मौसम विभाग की मानें तो दिल्‍ली एनसीआर में मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। मंगलवार को शाम में हल्की बारिश भी हो सकती है। जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि बारिश के बाद मौसम साफ होगा लेकिन ठंड बरकरार रहेगी। राजस्थान के श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर और अलवर में अगले 24 घंटे में हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में बारिश दस्‍तक दे सकती है। झारखंड के अधिकांश इलाकों में 22 व 23 जनवरी को कोहरा छाया रहेगा और आसमान में बादल छाए रहेंगे।


Popular posts from this blog

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।