चलती बैलगाड़ी का पहिया फटने से बाईक सवार युवक बेहोश
मेरठ: शहर मे आये दिन कई तरह की सड़क दुर्घटनाएँ सामने आती रहती है कुछ इसी तरह की एक सड़क दुर्घटना शुक्रवार की दोपहर को मेरठ दिल्ली रोड मार्ग पर घटित हुई दरासल मामला यह है की रेलवे रोड़ चौराहे के पास लकड़ियों से भरी बैलगाड़ी का चलते हुए पहिया फटने से एक दुर्घटना घटित हो गयी जिसमे बैलगाड़ी के बराबर से गुजर रहे दो बाईक सवार युवक इस हादसे का शिकार हो गए हादसे मे बाईक चालक अश्वनी निवासी बेरी पुरा टी.पी. नगर थाना क्षेत्र मौके पर ही बेहोश होकर सड़क पर ही गिर गया जिसके कारण बाइक चालक अश्वनी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद सड़क से गुजर रहे लोग मौके पर जूट गए और घायल को होश मे लाने का प्रयास करने लगे करीब 10 मिनट बाद घायल को होश आ गया।

