फॉर्चून ऑयल से दिल की बीमारी नहीं होती’ कहने वाले गांगुली को आया हार्ट अटैक, अडानी ने हटाया विज्ञापन
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को हाल ही में हार्ट अटैक आया था। सौरव गांगुली की हालत में अब सुधार है और जल्द ही उन्हें छुट्टी मिल सकती है। इसी बीच उनके हार्टअटैक को लेकर सोशल मीडिया के गलियारों में हंगामा मचा हुआ है अभी हाल ही में एक खबर सामने आई है जिसमे गौतम अडानी की कंपनी ‘अडानी विल्मर’ ने अपने प्रोडक्ट फॉर्चून राइस ब्रान कुकिंग ऑयल के सभी विज्ञापनों को रोक दिया है। दरअसल इन विज्ञापनों में सौरव गांगुली दिखाई देते थे। बीते साल ही उन्हें फॉर्च्यून राइस ब्रान ऑयल का ब्रांड एम्बेसडर बनाया था। अडानी विल्मर के इस प्रोडक्ट में दावा किया जाता है कि ये लोगों के हार्ट की देखभाल को बढ़ावा देता है। इससे आपका हार्ट स्वस्थ रहता है। कोरोना महामारी के चलते लगे लॉक डाउन में इस आयल को काफी प्रमोट किया जा रहा था। अब सौरव गांगुली को हार्ट अटैक आने के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने ब्रांड एंडोर्समेंट पर सवाल खड़े किए। लोगों ने अडानी विल्मर के इस आयल का जमकर मजाक भी बनाया।
