मेरठ थाना जानी पुलिस ने 12 घण्टे के अन्दर ग्राम कलंजरी में हुई महिला की हत्या खुलासा किया
27.01.2021 समय 21.20 बजे अभियुक्त के मकान गांव कलंजरी से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त मानिक भारद्वाज ने अपनी चाची श्रीमती कुमुद शर्मा (मृतिका) पत्नी राजू शर्मा नि0 कलंजरी के साथ नाजायज सम्बन्ध बनाने की कोशिश की चाची श्रीमती कुमुद द्वारा विरोध किया गया और अपने बचाव मे अभियुक्त मानिक भारद्वाज के चेहरे पर जोरदार थप्पड मारा गया तथा बोला कि तेरी इस हरकत के बारे में तुम्हारे माता पिता को बताऊगी । इस बात को लेकर अभियुक्त मानिक भारद्वाज आवेश में आकर अपनी चाची श्रीमती कुमुद शर्मा पर जानलेवा हमला करते हुए घर मे ही रखे चाकू से गर्दन पर गोद गोद कर श्रीमती कुमुद शर्मा की नृशंस हत्या कर दी । मौके से हत्या मे प्रयुक्त चाकू तथा अन्य साक्ष्य बरामद हुये तथा घटना के समय अभियुक्त द्वारा पहनी हुई चपल्ले भी खून से सनी हुई बरामद हुई । बरामद साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त मानिक भारद्वाज उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त द्वारा मुकदमा उपरोक्त की घटना कारित करते समय खुद के हाथ मे चाकू से आयी चोटो तथा मृतका द्वारा विरोध करने पर अभियुक्त के सीने पर आयी चोटो व अन्य साक्ष्यो की पुष्टि करते हुये अपने जुर्म इकबाल किया गया है ।
