नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, साढ़े पाँच लाख रूपए के नकली नोट बरामद

 मेरठ: आज दिनांक 5 जनवरी को बक्सर चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चैकिंग के दौरान मुखबिर की नकली नोटो की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गंगानगर ने पुलिस टीम के साथ नकली नोटो के साथ दो महिलाओ को CNG पम्प के पास से समय सुबह के करीब 11:30 बजे गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से 500-500 रुपये के 10 नकली नोट तथा 200-200 रुपये के 19 नकली नोट बरामद हुये जिनकी निशादेही पर सुभाषनगर अभियुक्तो के किराये के मकान पर दबिश देकर अभियुक्तगण 1.रोबिन पुत्र जयपाल नि0 सिवाया थाना दौराला मेरठ, 2. सिकन्दर पुत्र राजपाल नि0 पिलखुवा जिला हापुड को नकली नोट बनाने के उपकरण (कलर प्रिंटर, 3 हरी चमकीली सेलो टेप, 4 कटर, असली नोटो से 2000-2000 व 500-500 के नोटो के कलर प्रिंट तैयार करने की डाई, शीशा, सफेद पेपर, 2 स्केल) तथा 5 लाख 33 हजार 600 रुपये के नकली नोट तथा 97 हजार 500 रुपये अर्धनिर्मित नकली नोट के साथ गिरफ्तार कर नकली नोट बनाकर बाजार मे चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। अभियुक्तो ने पूछताछ पर बताया कि प्रशान्त पुत्र पदम सिह जो मूलतः केरल का रहने वाला है वह नकली नोटो के मामले मे खरखौदा, सिम्भावली, कवि नगर गाजियाबाद आदि स्थानो से पहले जेल जा चुका है तथा वर्तमान मे भी गाजियाबाद जेल मे हैं उसकी मुलाकात जेल मे विनोद व सिकंदर से हुई थी तथा वही पर गहरी दोस्ती हो गयी थी जेल से आने के बाद प्रशान्त ने विनोद, सिकन्दर, इन सभी से मुलाकात की थी तथा प्रशान्त प्रिंटर लेकर आया था उसके बाद हम चारो (प्रशान्त, विनोद, सिकन्दर, रोबिन) मिलकर कलर प्रिंटर पर असली नोटो से कलर प्रिंट तैयार कर डाई के द्वारा हरे रंग की चमकीली सेलो टेप को बारीकी व सफाई से कटर के द्वारा चिपकाकर 2000 रुपये, 500 रुपये, 200 रुपये, 100 रुपये के नकली नोट तैयार कर गली मौहल्लो की छोटी दुकानो, पैठ बाजारो, रेहडी पटरी वाले दुकानदारो को देकर सामान की खरीदारी करते है जिनके द्वारा अभी तक मेरठ, बुलन्दशहर, हापुड, दिल्ली आदि स्थानो पर लगभग 5 लाख रुपये चला चुके है अभियुक्त प्रशान्त वर्तमान मे नकली नोटो के मुकदमे मे थाना सिम्भावली हापुड से गाजियाबाद जेल मे है अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है जिनमे से अभियुक्त सिकन्दर थाना पिलखुवा हापुड का हिस्ट्रीशीटर है अभियुक्तो के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्तो ने पूछताछ के दौरान बताया कि हमारा सरगना प्रशान्त उर्फ विराट मूल रुप से पुदिया गांव थाना मदिलकम जनपद त्रिशूर राज्य केरल का मूल निवासी है करीब 4 वर्ष पूर्व केरल से भागकर गाजियाबाद आ गया था गाजियाबाद मे भी किराये का मकान लेकर नकली नोटो का कार्य शुरु किया था करीब ढाई वर्ष पहले सिहानी गेट गाजियाबाद से नकली नोट प्रकरण मे जेल गया था तथा जेल मे ही उसकी मुलाकात विनोद व सिकंदर से हुई थी रोबिन विनोद का रिश्तेदार है । विनोद के माध्यम से ही रोबिन की मुलाकात प्रशान्त से हुई थी।


Popular posts from this blog

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।