अवैध निर्माणों को बढ़ावा देने वाले 8 कर्मचारी निलंबित, एमडीए मे मचा हड़कंप
मेरठ: बीते सोमवार को लगभग 10 दिन पहले एमडीए उपाध्यक्ष के संज्ञान में अवैध निर्माणों की जानकारी आयी थी जानकारी प्राप्त होने के बाद उपाध्यक्ष ने रुड़की रोड, पल्लवपुरम, रोहटा आदि क्षेत्रों में चल रहे निर्माणों का निरीक्षण किया था।
जिसके बाद मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आईएएस अधिकारी मृदुल चौधरी ने अवैध निर्माणों को बढ़ावा देने और लापरवाही बरतने को लेकर बड़ी कार्यवाही करते हुए प्राधिकरण के आठ कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। निलंबित हुए कर्मचारी जोन बी 2 - प्रवेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, करेशपाल। जोन बी 3 - योगेंद्र कुमार, मुकेश पाल सिंह, धर्मपाल। जोन बी 4 - जगनारायण सिंह, योगेंद्र कुमार।
ये सभी कर्मचारी अनुचर, मेट श्रेणी के हैं। उपाध्यक्ष की इस बड़ी कार्यवाही से प्राधिकरण के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा इंजीनियरों में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार अवैध निर्माणों को बढ़ावा देने को लेकर प्राधिकरण के इंजीनियर तथा अधिकारी लंबे समय से चर्चा में थे।
